पहली बार लंहगा चौली में दिखी Priyanka की लाडली, Cuteness ने जीता सबका दिल

punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2023 - 01:51 PM (IST)

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस भले ही भारत से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन पीसी फैंस के साथ अपने से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती ही रहती हैं। सिर्फ अपनी ही नहीं प्रियंका अपनी प्यारी सी बेटी मालती मैरी जोनस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी मालती की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह लहंगा डाले नजर आ रही हैं। 

लहंगे में बेहद प्यारी दिखी मालती 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी मालती की लहंगे में तस्वीरें शेयर की हैं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मालती ने लहंगा पहना है। तस्वीरों के साथ प्रियंका ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर घर में एक विशेष पूजा रखी थी जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं। पहली तस्वीर में जहां मालती लंहगा पहने एक्ट्रेस का हाथ पकड़े चलते दिख रही है। इस तस्वीर में मालती ने पर्पल लंहगा पहना है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन दिया कि -'@poojarajpaljaggiofficial के खूबसूरत लहंगे में किसी ने उनका बेली बटन ढूंढ लिया।' 

वहीं दूसरी तस्वीर में मालती पूजा के बाद फर्श से फूल उठाती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका ने कैप्शन देते हुए लिखा कि - 'पूजा टाइम, मिस यू नाना।' 

वहीं एक तस्वीर में मालती फूलों को हाथ लगाती दिख रही हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन दिया है कि - 'मिस यू पापा।'  

सरोगेसी के जरिए हुआ है मालती का जन्म 

मालती मैरी का जन्म जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए हुआ था इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी। वहीं एक इवेंट के दौरान प्रियंका ने अपनी बेटी का फेस रिवील किया था जिसके बाद अब वह आए दिन अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस नीता  मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट अटैंड करने भारत आई थी। वहीं इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन भी किए थे। 

Content Writer

palak