जब नाइटक्लब में आधी रात प्रियंका चोपड़ा लेस्बियन के साथ थी मौजूद, सुनाई अपनी आपबीती

punjabkesari.in Monday, May 24, 2021 - 10:56 AM (IST)

बाॅलीवुड से हाॅलीवुड की एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा अकसर अपने हसबैंड निक जोनास के साथ स्पाॅट की जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' में पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में कई खुलासे किए हैं। इसी तरह का एक बड़ा खुलासा प्रियंका ने  'कॉफी विद करण' के शो में किया था, जिसे सुनकर उनके फैंस भी काफी हैरान हो गए थे। 
 

'कॉफी विद करण' के शो में प्रियंका ने खुद को लेकर किया था बड़ा खुलासा-
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2014 में कॉफी विद करण के शो में एक किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि, एक बार एक लेस्‍बियन महिला ने उन्हें प्रपोज किया था। 'कॉफी विद करण' के इस शो में प्रियंका चोपड़ा दीपिका पादुकोण के साथ गेस्ट के तौर पर आईं थी। इस दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने  पूछ कि क्या वह कभी ऐसी परिस्थिति में आ गई, जिससे बाहर निकलने के लिए उन्होंने ऐसा कहा है कि वह किसी और को डेट कर रही हैं।
 

 

जब प्रियंका ने लेस्बियन लड़की से झूठ कहा, 'बेब- मेरा बॉयफ्रेंड है'
प्रियंका चोपड़ा ने इस पर कहा कि कुछ साल पहले मैं एक नाइट क्लब में थी। यहां पर एक महिला थी, जिसको मेरे बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था। वह मुझे इंप्रेस करने की बहुत कोशिश कर रही थी। प्रियंका ने आगे बताया कि मुझे उस लड़की को यह कहना पड़ा कि बेब, मेरा बॉयफ्रेंड है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं था, लेकिन मुझे लड़कों को डेट करना ही पसंद है। प्रियंका ने बताया कि, उस लड़की को ये बिल्कुल भी नहीं पता था कि मैं ऐसी हूं। मुझे इसके बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि उसे कैसे कहूं क्योंकि उसे मैं शायद जानती थी।
 

 

प्रियंका का10th क्लास में था पहला बॉयफ्रेंड-
बतां दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में  बताया है कि जब वह अमेरिका में रहकर अपनी 10th क्लास की पढ़ाई कर रही थीं तब उनका बॉब नाम का बॉयफ्रेंड था जिससे वह बेइंतहा प्यार करती थीं और उससे शादी करना चाहती थीं। 
 

मौसी को कमरे में आते देख प्रियंका ने बॉयफ्रेंड को अलमारी में छुपा दिया था-
एक दिन प्रियंका बॉब के साथ बैठकर मूवी देख रही थीं तभी उनकी मौसी आ गईं। मौसी को आता देख प्रियंका ने बॉब को अलमारी में छुपा दिया लेकिन वह मौसी के हाथ लग गया था। इस घटना के बाद प्रियंका चोपड़ा की मौसी ने उनकी मां से खूब शिकायत की थी।
 

Content Writer

Anu Malhotra