Priyanka Chopra की मां ने लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, Video Viral
punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 03:26 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra के परिवार से जुड़ी एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में उनकी मां Madhu Chopra खुद अपने चेहरे पर बोटॉक्स इंजेक्शन लगाते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान हो गए हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
मेडिकल फील्ड से जुड़ी हैं मधु चोपड़ा
डॉक्टर एक अनुभवी ENT (कान, नाक और गले) विशेषज्ञ हैं और कई वर्षों से मेडिकल फील्ड में सक्रिय हैं। उनके पति Ashok Chopra भारतीय सेना में डॉक्टर थे। मुंबई के जुहू इलाके में उनका अपना एस्थेटिक क्लिनिक Aesthetique Clinic है, जहां स्किन और ब्यूटी से जुड़े आधुनिक ट्रीटमेंट किए जाते हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर स्किन केयर व हेल्थ से जुड़ी जानकारी साझा करती रहती हैं।
खुद पर करके दिखाया बोटॉक्स का प्रोसेस
हाल ही में डॉक्टर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बोटॉक्स इंजेक्शन लगाने की पूरी प्रक्रिया दिखाई। खास बात यह रही कि उन्होंने यह ट्रीटमेंट किसी दूसरे डॉक्टर से नहीं कराया, बल्कि खुद अपने चेहरे पर ही करके दिखाया। वीडियो में उन्होंने सरल भाषा में बताया कि बोटॉक्स क्या होता है, यह कैसे काम करता है और किन लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है।
चेहरे के इन हिस्सों पर लगाए इंजेक्शन
डॉक्टर अपने चेहरे पर छोटे-छोटे डॉट बनाकर उन जगहों को मार्क करती हैं, जहां बोटॉक्स इंजेक्शन लगाया जाना होता है। इसके बाद वह सावधानी से माथे, आंखों के ऊपर और चिन के पास इंजेक्शन लगाती हुई नजर आती हैं। उन्होंने बताया कि बोटॉक्स का यह प्रोसेस आमतौर पर ज्यादा दर्दनाक नहीं होता। अधिकतर लोगों को इसमें हल्की-सी चुभन महसूस होती है और पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। उनका कहना है कि इसका असर आमतौर पर 3 से 4 दिनों के भीतर दिखने लगता है और चेहरे की झुर्रियां व फाइन लाइन्स कम नजर आने लगती हैं।
बोटॉक्स से जुड़ी गलतफहमियों पर भी की बात
इस वीडियो के जरिए बोटॉक्स से जुड़ी कई गलतफहमियों को भी दूर करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता है कि बोटॉक्स कराने के बाद चेहरा पूरी तरह फ्रीज हो जाता है या प्लास्टिक जैसा दिखने लगता है। उनके अनुसार ऐसा तभी होता है जब यह प्रक्रिया किसी अनुभवहीन व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से की जाए। अगर किसी प्रशिक्षित और अनुभवी डॉक्टर द्वारा सही मात्रा में बोटॉक्स लगाया जाए, तो चेहरे के एक्सप्रेशन बिल्कुल नेचुरल रहते हैं और त्वचा ज्यादा फ्रेश दिखाई देती है।
लोगों को दी खास सलाह
डॉक्टर ने लोगों को सलाह दी कि चेहरे से जुड़े किसी भी कॉस्मेटिक या एस्थेटिक ट्रीटमेंट को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। ऐसे ट्रीटमेंट हमेशा किसी प्रमाणित और अनुभवी डॉक्टर से ही कराने चाहिए।

