Fashion: ट्रेंड में है प्रियंका के Micro Bags, क्या आपने किया ट्राई?

punjabkesari.in Tuesday, Jan 29, 2019 - 01:34 PM (IST)

बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस उनके कपड़े नहीं बल्कि 'माइक्रो बैग्स' का फैशन सुर्खियां बटौर रहा है। इन दिनों प्रियंका को अक्सर वेस्टर्न ड्रेस से मैचिंग माइक्रो बैग्स कैरी किए स्पॉट किया जा रहा है। इन पर्स का फायदा है कि इन्हें पकड़ना भी आसान है, दूसरा यह स्टाइलिश लुक भी देते है। 

 माइक्रो बैग्स की खासियत?

यह काफी छोटे होते हैं जिसे आप मिनी बैग भी कह सकते हैं। आजकल इनका ट्रेंड काफी है। आप इसे हाथ में पकड़ भी सकते हैं और कंधे पर लटका भी। सिर्फ प्रियंका ही नहीं इन दिनों इन बैग्स का फैशन इतना पसंद किया जा रहा है कि हॉलीवुड व अन्य एक्ट्रेस भी इन्हीं पर्स के साथ स्पॉट होती दिख रही हैं।



अगर आप भी ऐसे ही पर्स कैरी करने की शौकीन है, जिन्हें पकड़कर आप खुद को कंफर्टेबल महसूस करें और जरूरी सामान भी इनमें रखा जा सकें तो प्रियंका के इन बैग्स से आइडिया ले सकती हैं।


प्रियंका के डिज़ाइनर आउटफिट कितने महंगे होते हैं ये तो सभी जानते है लेकिन उनके माइक्रो बैग्स की कीमत कई बार उनके कपड़ों से भी महंगी होती हैं। तो चलिए जानते है प्रियंका के हर माइक्रो पर्स की कीमत। 


प्रियंका चोपड़ा के इस Jacquemus ब्रांड के चाइल्ड साइज़ व्हाइट माइक्रो पर्स की कीमत लगभग 500 डॉलर है, जिसे वह न्यूयोर्क की सड़कों पर कैजुअली आउटफिट के साथ कैरी कर घूम रही हैं। 


पिछले साल मैनहटन न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस के साथ लग्ज़री ब्रांड Stalvey का हॉट पिंक माइक्रो हैंड बैग लेकर पहुंची थी जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपए है। 


पिछले साल ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में प्रियंका ने येलो फ्लोरल प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस के साथ मैचिंग Stalvey ब्रांड का Alligator Yellow पर्स कैरी किया था जिसकी कीमत लगभग 12500 डॉलर बताई जा रही हैं। 

मल्टी कलर्ड प्रिंटेड ड्रेस के साथ प्रियंका ने Versace ब्रांड कामाइक्रो हैंडबैग कैरी किया जिसकी कीमत 1995 डॉलर है। डिफरेंट डिजाइन्स के हैंडबैग्स कलेक्शन की शौकीन अपने वॉर्डरोब में प्रियंका के इन माइक्रो बैग्स को भी जगह दे सकती हैं। 

Content Writer

Sunita Rajput