प्रियंका की मां मधु ने पंजाबी गाने पर लगाए 'समधन' के साथ जमकर ठुमके(Watch Video)

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 03:05 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले ही अमेरिकन निक जोनस के साथ सगाई की। सगाई के बाद प्रियंका ने एक पार्टी होस्ट की जिसमें परिवार वाले और कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ही शामिल हुए। 

सोशल मीडिया पर प्रियंका-निक की सगाई फंक्‍शन की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में निक की मम्‍मी डेनिस जोनास देसी अंदाज में नाचती दिखाई दे रही हैं और उनके साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी है। यहीं नहीं, मधु चोपड़ा इस वीडियो में निक की मम्‍मी को पंजाबी में 'मुंडे दी मां' भी कहती दिखाई दी। 


बता दें कि यह वीडियो खुद डेनिस जोनास ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह पंजाबी धुन पर नाचने की कोशिश करती दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए डेनिस ने लिखा, 'शुक्रिया मधु मेरे डांस के हुनर को झेलने के लिए... आई मिस यू..'।  
 

 

Thank you @madhumalati for being patient with my lack of dance skills! I miss you. #engagementparty

A post shared by Denise Jonas (@mamadjonas) on Aug 28, 2018 at 6:14pm PDT

खबरों की मानें तो प्रियंका ने अपने बर्थ डे पर ही निक से सगाई कर ली थी। बाद में निक अपनी फैमिली के साथ इंडिया आए और उन्होंने पूरी रीति-रिवाज से सगाई की। सगाई के ठीक एक दिन बाद निक अपनी फैमिली के साथ वापिस विदेश चले गए। 

 

 

 

Content Writer

Priya dhir