सांवली स्किन पर खूब खिलेंगे प्रियंका के ये 10 लिप शेड्स

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2020 - 10:06 AM (IST)

बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपने हुनर का झंडा गाड़ने वाली 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा आज जिस भी मुकाम पर है, अपनी काबिलियत के दम पर है। मगर प्रियंका का ना सिर्फ हुनर बोलता है बल्कि उनका फैशन स्टाइल भी खूब चर्चा बटोर लेता है। भले ही शुरूआती दौर में प्रियंका को अपनी सांवली स्किन को लेकर काफी कुछ सहना पड़ा हो लेकिन उन्होंने अपने उसी स्किन कॉम्पलेक्शन को अपना हथियार बनाकर इतना बड़ा मुकाम हासिल कर दूसरी लड़कियों के लिए भी प्रेरणा कायम की। बात अगर उनके फैशन सेंस की करें तो वो तो हमेशा से लड़कियों को इंस्पायर्ड करता आया है, फिर बात उनके कपड़ों की हो या लिप शेड्स की।

फैशन के मामले में प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में अपना जलवा कायम कर चुकी हैं। चाहे वो ऑस्कर की सफेद ड्रेस हो या एम्मी का लाल गाउन, प्रियंका ने हर जगह ट्रेंड सेट किया है। वहीं मेकअप की बात हो तो प्रियंका खूबसूरत दिखने के लिए चाहे और कोई मेकअप करें या ना करें लेकिन लिप शेड लगाना कभी नहीं भूलती। मैडम अपने लिप शेड्स की वजह से भी फैशन जगत में छाई रहती है। हॉलीवुड में एंट्री के बाद प्रियंका ने कपड़ों के साथ-साथ अपने लिप शेड्स को लेकर भी खूब एक्सपेरिमेंट किए। खास बात रही कि सभी एक्सपेरिमेंट उनके स्किन टोन पर सूट भी करते है। अगर आप भी अपनी सांवली स्किन के लिए लिपस्टिक कलर चूज करते समय कंफ्यूज हो जाती है तो प्रियंका की लिपस्टिक कलेक्शन पर नजर डाल सकती हैं जिनसे आपको ट्रेंडी व डिफरैंट शेड्स आइडिया मिल जाएंगे। 


फॉल विंटर सीजन में वाइन कलर काफी इन है और एक बार आपको जरूर ये लिप कलर ट्राई करना चाहिए।

पिंकी शेड विद रैड वाला यह लिप शेड भी काफी यूनिक है। 

सेक्सी लुक के लिए हॉट रेड से बेहतर कौन सा लिप शेड हो सकता है। 

लाइट ब्राउन विद वाइन कलर वाला यह शेड भी आपको बोल्ड लुक देगा। 

आप बेबी पिंक लिप शेड भी ट्राई कर सकती हैं जो आपको प्रिटी लुक देगा। 


न्यूड के साथ-साथ ब्राउन भी आजकल काफी ट्रेंड है जोकि सांवली स्किन को काफी सूट भी करता है। 

अगर आप अपने लिप्स को फ्री रखना चाहती हैं तो न्यूड शेड ट्राई कर सकती हैं जोकि आपको लाइट लुक देगा। 

पिंक विद पर्पल शेड वाला .ह लिपस्टिक कलर भी आप पर खूब जंचेगा। 

अगर आप बोल्ड लुक चाहती हैं तो डार्क मेहरून शेड ट्राई कर सकती है। 

Content Writer

Sunita Rajput