चर्चा में प्रियंका की Rose Print ड्रेस और स्वेटर, कीमत ने उड़ाए सबके होश

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 11:57 AM (IST)

इन दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब Unfinished: A Memoir को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस किताब में प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ दोनों से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इस बीच प्रियंका अपनी किताब की प्रमोशन में कोई भी कमी नहीं छोड़ रही। हाल ही में Jimmy Fallon के शो में प्रियंका अपनी बुक के प्रमोशन के लिए पहुंची। इस दौरान प्रियंका के आउटफिट ने हर किसी का ध्यान खींचा। 

बेहद कीमती है प्रियंका की रोज प्रिंट ड्रेस

प्रियंका शो में रोज प्रिंट ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने डोल्से एंड गबाना ब्रैंड का पयजामा सेट पहना था। जब आप इस पूरे आउटफिट की कीमत सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। प्रियंका के इस आउटफिट की कीमत 1.12 लाख रुपए है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jimmy Fallon (@jimmyfallon)

 

स्वेटर की भी हो रही चर्चा 

सिर्फ उनकी रोज प्रिंट ड्रेस ही नहीं ब्लकि उनके स्वेटर की कीमत भी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। 

प्रियंका ने शेयर की वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

जानिए प्रियंका के स्वेटर की कीमत

इस वीडियो में प्रियंका जिस स्वेटर को पहने दिखाई दे रही है उस की कीमत चौंकाने वाली है। जी हां, स्वेटर को देखकर आप विश्वास नहीं कर पाएंगे कि यह इतना महंगा हो सकता है। प्रियंका का पहना हुआ Gucci ब्रांड का स्वेटर 1 लाख 89 हजार रुपये यानि 2,600 डॉलर का है।

Content Writer

Bhawna sharma