बॉलीवुड और हॉलीवुड में सफल होने के बाद भी प्रियंका को है इस बात का डर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 08, 2018 - 09:57 AM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। प्रियंका बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक है जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि विदेश में भी अपने देश का नाम रोशन किया। 

प्रियंका इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटौर रही है। कहा जा रहा है कि जल्द वह शादी के बंधन में बंध जाएगी। हाल में ही प्रियंका ने अपनी रियल लाइफ को लेकर खुलासा किया। प्रियंका ने कहा, ‘मुझे असफल होने से बहुत डर लगता है। मैं असफलताओं को हैंडल नहीं कर पाती। जब मैं किसी काम में असफल हो जाती हूं तो मेरी मॉम सबसे बस यही कहती है कि उसे कुछ वक्त के लिए अकेला छोड़ दो।’

बता दें कि प्रियंका ने हाल में ही सलमान खान की फिल्म भारत में काम करने से मना कर दिया। वह जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म में नजर आएगी। 

 

Content Writer

Priya dhir