प्रियंका के रेस्टोरेंट SONA की हुई ओपनिंग, देखें लजीज खाने की तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 11:03 AM (IST)

इन दिनों बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयाॅर्क में खोले अपने इंडियन रेस्टोरेंट SONA को लेकर चर्चा में है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने फैंस को रेस्टोरेंट के अंदर की झलक दिखाई थी। वहीं बीते दिन यानि 26 मार्च को प्रियंका के रेस्टोरेंट की ओपनिंग हो गई है। खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। 

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें रेस्टोरेंट की झलक के साथ-साथ खाने की झलक भी दिखाई है अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। 

यहां देखें प्रियंका की पोस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

भई, प्रियंका ने अपने इस रोस्टोरेंट में खूब पैसा लगाया है। इसके इंटीरियर से लेकर फ्लोरिंग तक बेहद कमाल की है। महल जैसे इस आलीशान रेस्टोरेंट में दो तरह की सीटिंग अरेंजमेंट की गई है। जहां एक तरफ टेबल-कुर्सी लगाए गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सोफा और टेबल को रखा गया है।

इसके साथ ही हर टेबल पर मिनी लैंप रखे गए हैं। प्रियंका के रेस्टोरेंट के शेफ हरी नायक हैं। जिन्होंने इनोवेटिव और जायकेदार मेन्यू तैयार किया है। बता दें इस रेस्टोरेंट में तंदूरी डिशेज से लेकर केकड़ा पूरी, पालक समोसा और टकीला वाले गोल गप्पे जैसे स्वादिष्ट पकवान परोसे जाएंगे।

Content Writer

Bhawna sharma