प्रियंका के इंडियन रेस्टोरेंट पहुंची जेठानी, टकीला गोल गप्पे और केकड़ा पूरी का लिया मजा

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 11:27 AM (IST)

इन दिनों बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयाॅर्क में खोले अपने इंडियन रेस्टोरेंट SONA को लेकर चर्चा में है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने फैंस को रेस्टोरेंट के अंदर की झलक दिखाई थी। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट में लोग इंडियन खाने का मजा ले सकते हैं। वहीं यहां का अजीबो-गरीब मेन्यू लोगों को काफी अट्रेक्ट कर रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

 

जी हां, हाल ही में एक्ट्रेस की जेठानी डेनियल जोनस और जेठ केविन जोनस उनके रेस्टोरेंट में खाने का लुत्फ उठाने पहुंचे। जहां उन्होंने टकीला वाले गोल गप्पे से लेकर केकड़े वाली पूरी का स्वाद चखा। 

इस दौरान की कुछ तस्वीरें प्रियंका की जेठानी और उनकी बहन डिना डेलियासा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

भई, अगर आप भी न्यूयार्क घूमने के लिए जा रहे हैं तो प्रियंका के इंडियन रेस्टोरेंट में जरूर जाएं। जहां आपको तंदूरी डिशेज से लेकर केकड़ा पूरी, पालक समोसा और टकीला वाले गोल गप्पे जैसे स्वादिष्ट पकवान परोसे जाएंगे।

Content Writer

Bhawna sharma