हाथरस गैंगरेप पर प्रियंका चोपड़ा ने उठाए सवाल, बोलीं- और कितनी निर्भया? और कितने साल?

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 01:45 PM (IST)

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद जहां एक तरफ इंसानियत पर कईं तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं वहीं सिस्टम पर भी सवाल उठना लाज्मी है। इस घटना के बाद हर एक की आंख नम है। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कब तक लड़कियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा? कब इन दरिंदो के मन में डर का माहौल पैदा होगा ? किस दिन एक बेटी अपने देश में सुरक्षित महसूस करेगी?

इस घटना की हर तरफ निंदा की जा रही है। वहीं बॉलीवुड  सेलेब्स ने भी इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। हाल ही में इस दुखद घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है प्रियंका चोपड़ा ने।

प्रियंका चोपड़ा ने उठाए सवाल 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। शेयर की गई स्टोरी में प्रियंका ने कईं तरह के सवाल उठाए हैं। एक्ट्रेस ने बर्बरता की निंदा करते हुए पूछा कि ऐसी घटना बार बार क्यों हो रही है. हमेशा महिलाएं और युवतियां ही क्यों रेप का शिकार होती हैं। ये नफरत क्यों हैं? क्या माता-पिता अपने लड़कों को ऐसे बढ़ा रहें हैं? क्या कानून को चीख सुनाई नहीं देती? और कितनी निर्भया? और कितने साल?

इन सितारों ने जाहिर किया गुस्सा 

आपको बता दें कि इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर करने वाली सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं हैं बल्कि इससे पहले इस पर अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, जावेद अख्तर, रितेश देशमुख और कईं सितारों ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए न्याय की मांग की है। 

Content Writer

Janvi Bithal