कोविड मरीजों के लिए प्रियंका ने जुटाए 22 करोड़, खरीदे 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 सिलेंडर

punjabkesari.in Wednesday, May 19, 2021 - 03:26 PM (IST)

बाॅलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा विदेश में है लेकिन भारत की लगातार मदद कर रही है। विदेश में रहते हुए प्रियंका अपने देश को नहीं भूली है। कोरोना संकट में एक्ट्रेस Give India के जरिए देश में मौजूद कोरोना पीड़ितों को मदद पहुंचा रही है। प्रियंका के इस नेक काम में कई बड़ी हस्तियां उनक साथ दे रहे हैं। 

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ जानकारी शेयर की थी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि सबके सहयोग से उन्होंने 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 422 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे हैं।

साथ ही 10 टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की नियुक्ति भी की है। जो आने वाले दो महीने में 6000 से ज्यादा भारत के लोगों का टीकाकरण करेंगे। 

इसके साथ ही प्रियंका ने फंड जुटाने में मदद करने वालों का धन्यवाद किया है। प्रियंका ने लिखा, 'आप में से हर एक को धन्यवाद जिन्होंने दान किया है और इन कार्यों को संभव बनाया है। कृपया जान लें कि आप सब ने जिंदगीयां बचाने में मदद की है। आपके समर्थन से हमने अब अपने फंडरेजर को बढ़ाकर 3 मिलियन डाॅलर यानि 22 करोड़ रुपए कर दिया है।'

गौरतलब है कि भारत में कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है। कोरोना के कारण बिगड़ते हालातों को देखते हुए निक और प्रियंका ने मदद का हाथ बढ़ाया है। 

Content Writer

Bhawna sharma