बर्थडे पर  प्रियंका चोपड़ा ने निक को सरेआम किया Kiss, वायरल हो रही रोमांटिक तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 12:38 PM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। ये दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।  तभी तो  निक ने अपनी लेडी लव के जन्मदिन को स्पेशल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। अब इस कपल की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। 


दरअसल निक ने अनी पत्नी के लिए प्राइवेट पार्टी की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। निक ने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कर अपने पोस्ट में लिखा-  'मेरे जुलाई के ज्वेल को हैप्पिएस्ट बर्थडे। लाइफ की इस क्रेजी राइड में आपके साथ होने पर गर्व महसूस करता हूं। आई लव यू।'


इन रोमांटिक तस्वीरों में  निक और प्रियंका एक दूसरे क बाहों में डूबे नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों  समुंदर किनारे किस करते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी में प्रियंका हाथ में हैप्पी बर्थडे प्रियंका 80's बेबी का एक टैग पकड़े दिखाई दे रही है। एक अन्य तस्वीर में निक- प्रियंका आतिशबाजी का नजारा देख रहे हैं। 


 इस पोस्ट को देख प्रियंका भी अपने आप को राेक नहीं पाई। उन्होंने पति के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा-  ‘मेरी लाइफ का प्यार।’ दोनों के बीच गहरी बॉन्डिंग और प्यार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। 


 

Content Writer

vasudha