प्रियंका या उनकी जेठानी सोफी, किसका वेडिंग गाउन आपको आया पसंद?

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2019 - 02:03 PM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपनी जेठानी सोफी टर्नर की शादी में अपने बेस्ट लुक को लेकर चर्चा में हैं। सोफी टर्नर और जेठ जो जोनास की शादी में प्रियंका का एक से बढ़कर एक लुक सामने आया जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। मगर उनकी जेठानी भी कुछ कम नहीं दिखी। हालांकि, सोफी टर्नर की शादी की तस्वीरें सामने नहीं आईं थी लेकिन उनकी बाकी सेलिब्रेशन के दौरान की लुक काफी चर्चा में रही। 

 

सामने आईं सोफी के वेडिंग लुक की तस्वीरें

मगर हाल ही में सोफी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर की जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोफी ने शादी के दिन का कट-आउट बेक, शियर फीटेड स्लीव्स और स्नोवी फ्लोरल व्हाइट गाउन पहना जिसके साथ उन्होंने मीडियम लेंथ वाला lace-trimmed वेल कैरी किया जो उनके ब्राइडल लुक को कंप्लीट कर रहा था। ओवर ऑल सोफी वेडिंग गाउन में काफी खूबसूरत लग रही थी। सोफी की एक और वेडिंग तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसे  लुईस वुइटन फैशन साइट के क्रिएटिव डायरेक्टर निकोलस गेस्क्विएर ने शेयर किया है। निकोलस पेशे से डिजाइनर हैं। खास बात यह है कि सोफी टर्नर लुईस वुइटन फैशन साइट की ब्रांड एंबेसडर हैं। कयास तो ये लगाए जा रहे हैं कि सोफी के वेडिंग गाउन को इसी French Fashion House ने डिजाइन किया है। 

सोफी या प्रियंका, किसका वेडिंग गाउन था ज्यादा खूबसूरत?

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में व्हाइट कलर का गाउन पहना था जिसने लाइमलाइट भी खूब बटौरी थी।  इस गाउन पर पति और पेरेंट्स का नाम भी लिखा हुआ था। प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का डिजाइन किया शियर गाउन पहना था जिसपर 23 लाख 80 हजार मोती जड़े थे। खास बात तो यह थी कि इसे तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे। सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था प्रियंका के गाउन के साथ अटेच 75 फीट लंबा वेल।

भले यह काफी सिंपल था लेकिन इसकी लंबाई ने खूब चर्चा बटौरी थी। 

वैसे सोफी और प्रियंका, दोनों का गाउन काफी खूबसूरत है लेकिन आप अपनी कमेंट्स भी दे सकते हैं और बता दें कि इन देवरानी-जेठानी में सबसे खूबसूरत वेडिंग गाउन किसका रहा। 

 

Content Writer

Sunita Rajput