प्रियंका-निक की इंगेजमेंट पार्टी में परिणिती ने पहनी शॉर्ट ड्रैस तो यूं दिखी आलिया

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 10:28 AM (IST)

रोका सेरेमनी के बाद कल रात प्रियंका और निक की फैमिली ने ग्रैंड इंगेजमेंट पार्टी होस्ट की जो मुंबई के फाइव स्टार होटल 'JW Marriott' में रखी गई, जिसमें प्रियंका के करीबी दोस्त, मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी व बॉलीवुड के जाने-माने सितारों ने शिरकत की। पार्टी में अधिकतर गेस्ट का वैस्टर्न लुक दिखा। वहीं प्रियंका और निक भी वैस्टर्न अंदाज में नजर आए।  

रोका सेरेमनी में जहां प्रियंका की बहन परिणिती ट्रैडीशनल आउटफिट में नजर आईं, वहीं पार्टी में उन्होंने Hemant and Nandita की ब्लैक शॉर्ट लेस ड्रैस पहनी। इसी के साथ उन्होंने ब्लैक सैंडल पहनें और सिंपल हेयरस्टाइल में नजर आईं। 

वहीं बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रैस आलिया भट्ट Cinq a Sept की नेवी ब्लू कलर की रफ्फल डिटेल ड्रैस पहनी, जिसपर मून्स इम्ब्रॉयडरी वर्क देखने को मिला। इसी के साथ उन्होंने स्ट्रेपी सैंडल व स्लिंग बैग कैरी किया।  

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ वेज कलर की सिंपल साड़ी में नजर आईं। 

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा स्ट्रेपी ब्लाउज के साथ वेज कलर की सिंपल साड़ी में नजर आईं। मधु चोपड़ा के चेहरे की स्माइल बता रही थी कि उन्हें अपनी बेटी की इंगेजमेंट पार्टी के लिए कितनी इक्साइटमेंट हैं।  

Content Writer

Sunita Rajput