दीपिका पादुकोण को रिप्लेस कर प्रियंका चोपड़ा बनीं जियो मामी की नई चेयरपर्सन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 04:19 PM (IST)

बॉलीवुड से हाॅलीवुड की स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा अकसर अपनी फिल्मों और प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को  जियो मामी  (Jio MAMI) फिल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन बनाया गया है। प्रियंका ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए इस बारें में जानकारी दी हैं। 

बता दें कि इससे पहले जियो मामी के इस पद पर  दीपिका पादुकोण थीं ,लेकिन दीपिका ने  4 महीने पहले ही इस पद से इस्तीफा दे दिया था और प्रियंका को मामी बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज द्वारा नॉमिनेट किया गया है। इसमें नीता अंबानी,  ईशा अंबानी, कबीर खान, किरण राव, राणा दग्गुबाती, रितेश देशमुख, रोहन सिप्पी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विशाल भारद्वाज और जोया अख्तर, अनुपमा चोपड़ा, अजय बिजली, आनंद महींद्रा, फरहान अख्तर, शामिल रहे। 

जियो मामी का चेपयपर्सन बनकर प्रियंका चोपड़ा ने जताई खुशी
जियो मामी की चेयरपर्सन बनकर प्रियंका काफी खुश हैं। प्रियंका ने अपनी खुशी का इजहार एक वीडियो को पोस्ट कर दिखाया।  इसमें प्रियंका ने कहा कि जियो मामी मुंबई चेयरपर्सन भूमिका निभाने पर गर्व है। इसके साथ टीम में पावरहाउस वुमेन के साथ काम कर कर, इस फेस्टिवल को एक अलग लेवल पर लेकर जाने का मौका मिला है। 

इस प्लेटफॉर्म के जरिए जल्द ही हम दुनिया को भारतीय सिनेमा दिखाएंगे
प्रियंका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि एक जैसी सोच रखने वाले व्यक्तियों की एक शानदार टीम के साथ काम करना, पॉजिटिव और क्रिएटिव दृष्टिकोण के साथ इसे आगे ले जाने की पहल वाकई में अद्धभूत है। पिछले दो सालों में दुनिया में आए आमूलचूल परिवर्तनों से जुड़ा है। मैं नये फेस्टिव के साथ-साथ,  इस नए चैप्टर को लेकर बहुत उत्साहित हूं।  इंडियन फिल्मों लवर होने के नाते यकीन है कि इस स्ट्रॉन्ग प्लेटफॉर्म के जरिए जल्द ही हम दुनिया को भारतीय सिनेमा दिखाएंगे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

Content Writer

Anu Malhotra