गलत सर्जरी ने बिगाड़ दिया था प्रियंका का चेहरा, छीन ली गई थीं फिल्में

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2021 - 06:37 PM (IST)

बाॅलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी जिदंगी के कई सीक्रेट्स से पर्दा उठा रही है। फिर सीक्रेट उनके करियर से जुड़ा हो या फिर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हो। प्रियंका की लिखी किताब Unfinished: A Memoir रिलीज हो गई है। इस किताब में उनकी जिंदगी से जुड़े कई सीक्रेट्स है। ऐसा ही एक सीक्रेट उनकी सर्जरी से जुड़ा है। सर्जरी के बाद एक्ट्रेस का चेहरा बिगड़ गया था जिस वजह से उनसे फिल्में छीन ली गई थी।

सर्जरी के कारण बिगड़ा था चेहरा 

जी हां, बिल्कुल सही सुना...प्रियंका ने अपने इस छुपे हुए राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि मिस इंडिया बनने के बाद उन्हें  4 फिल्में मिली थी। मगर, तभी एक सर्जरी की वजह से उनका चेहरा खराब हो गया था। जिसके चलते उन्हें मिली 4 फिल्मों में से 2 फिल्मों से उन्हें निकाल दिया गया था।

सेट पर नहीं होती थी प्रियंका के लुक्स पर बात

प्रियंका के मुताबिक, उनकी चौथी फिल्म की शूटिंग हो गई थी जो उनकी पहली फिल्म भी थी। यह एक तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म थी जिसका नाम 'थमिजान' था। इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ के सुपरस्टार विजय ने काम किया था। प्रियंका बताया कि लुक खराब होने के बावजूद इस फिल्म की टीम ने उन्हें सपोर्ट किया था। शूटिंग सेट पर कोई भी प्रियंका के लुक्स पर बात नहीं करता था। 

प्रियंका ने की तमिल स्टार विजय की तारीफ

किताब में एक्ट्रेस ने विजय की तारीफ करते हुए लिखा कि वह एक प्रतिभाशाली एक्टर हैं। उन्होंने मुझे प्रेरित किया, उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते थे। वह 15 घंटे काम करने के बाद अपने फैंस को जा कर मिलते थे। 

Content Writer

Bhawna sharma