येलो टॉप और हाई वेस्ट डेनिम में देसी गर्ल प्रियंका का दिखा स्टनिंग लुक

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 09:54 AM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में है। उन्हें कई बार न्यूयॉर्क की सड़कों पर स्टनिंग लुक में देखा गया। हाल में ही उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देसी गर्ल स्टनिंग लुक में नजर आ रही है।

प्रियंका ने येलो टॉप के साथ हाई वेस्ट डेनिम जीन्स वियर की हुई है। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पहनी। मिनिमम मेकअप और खुले बाल प्रियंका की लुक के साथ परफैक्ट लग रहे थे। साथ में प्रियंका ने मैट्रिक्स शेड्स लगाए हुए थे। ड्रेस के साथ कैरी किया साइड हैंडबैग प्रियंका की लुक को पूरा कर रहा था। 

प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड की फैशन दीवा बन चुकी है। वह अपने स्टाइल से हॉलीवुड दीवाज को भी मात देती है। हाल में वह न्यूयॉर्क में एक इवेंट अटेंड करने पहुंची थी, जहां उनके सामने हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन भी फीकी दिखाई दी।

Content Writer

Priya dhir