ब्लैक ड्रेस और स्टाइलिश हेयरडो में खूबसूरत नजर आईं देसी गर्ल

punjabkesari.in Sunday, Feb 23, 2020 - 11:48 AM (IST)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैशन को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। साथ ही वह अपने काम को लेकर भी काफी सीरियस हैं। इसी बीच प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, उनकी यह तस्वीरें Blenders Pride Fashion Tour 2020 की हैं।

इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने रैंप पर अपने जलवे बिखरते हुए नजर आई। प्रियंका ने इस इवेंट के लिए ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया। स्मोकी आई मेकअप, स्टाइलिश हेयरडो उनके लुक्स को कॉम्पलीमेंट कर रहा था। इस इवेंट में प्रियंका शो स्टॉपर थीं।

सिंगर निक जोनस संग शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में ही रह रही हैं। हालांकि, वे काम के सिलसिले में मुंबई आती रहती हैं।

अगर बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो साल 2019 में फिल्म द स्काई इज पिंक से उन्होंने बॉलीवुड में कमबैक किया। इस समय प्रियंका नेटफ्लिक्स की फिल्म व्हाइट टाइगर में काम कर रही हैं।

Content Writer

Anjali Rajput