इंटरनेशनल फेस्टिवल में छा गया प्रियंका का देसी अंदाज, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 11:05 AM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही इंटरनेशनल स्टार बन गई हो लेकिन अपने संस्कारों से आप भी जुड़ी हुई है। अपने भारतीय पहनावे से प्रियंका का आज भी खास लगाव है जिसका सबूत उनका हाल ही में वायरल हो रहा लुक है। दरअसल, बीती रात मोरक्को में Marrakech International Film Festival आयोजित किया गया जिसे अटेंड करने प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

In conversation with @priyankachopra during Marrakech Film Festival link in story for the pictures #priyankachopra

A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on Dec 5, 2019 at 7:38am PST

इस दौरान प्रियंका ने अपने इंडियन लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की कॉकटेल पार्टी में जहां प्रियंका ने अपने Prabal Gurung के कलेक्शन का व्हाइट कलर का स्टाइलिश पैंटसूट पहना जिसमें प्रियंका का बॉस लुक दिखा लेकिन इस फेस्टिवल की शाम प्रियंका ने अपने देसी लुक से हर किसी का दिल जीत लिया। 

शाम के वक्त प्रियंका ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की हुई गोल्डन-सिल्वर कलर की साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया जो प्रियंका को सेक्सी लुक दे रहा था। इसके अलाला अभिनेत्री ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ मेसी हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। प्रियंका की एक्ससेरीज की बात करें तो प्रियंका का पर्ल चौकर नेकलेस भी खूब लाइमलाइट बटोर रहा था। 

भई प्रियंका की यह साड़ी पहले ही पुराने जमाने की हो लेकिन जिस तरह से उन्होंने इस साड़ी को मॉडर्न स्टाइल ब्लाउज साड़ी के साथ ट्विस्ट दिया वो काबिलिय तारीफ है। प्रियंका का ये लुक देखकर आप भी यहीं कहेंगे कि शाइनिंग साड़ी का जमाना भी चल रहा है। जी हां, प्रियंका के इस साड़ी लुक ने एक बार फिर पुराने फैशन को नया रुप दे दिया है। 
 

Content Writer

Sunita Rajput