खास अंदाज में बर्थडे मनाती दिखी Priyanka Chopra, जन्मदिन पर किया जमकर डांस

punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2023 - 04:20 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने बीते दिन अपना 41वां जन्मदिन मनाया है। एक्ट्रेस की उम्र 41 साल है इस बात का अंदाजा  उनकी स्लिम बॉडी और फिगर को देखकर लगाना मुश्किल हो जाता है। अपने खास दिन को एक्ट्रेस फैमिली मेंबर्स के साथ मनाया है। इसके अलावा प्रियंका को उनके करीबी फ्रैंड और बी-टाउन एक्टर्स ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। इन सभी की बधाईयों में से सबसे ज्यादा चर्चा में रहा निक जोनस का पोस्ट। निक ने बहुत ही प्यारे अंदाज में अपनी पत्नी को बर्थडे विश किया है। 

प्रियंका के साथ तस्वीर शेयर कर दी बधाई 

निक जोनस ने अपनी लविंग वाइफ की तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ ही यॉट पर बैठे दिख रहे हैं। वहीं यह बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर है या ऐसे ही इस बात के बारे में कुछ कहना मुश्किल है। तस्वीर शेयर करते हुए निक ने कैप्शन दिया कि -'मुझे आपको सेलिब्रेट करना बहुत प्यारा लगता है। हैप्पी बर्थडे माई लव।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वायरल हुआ बर्थडे वीडियो 

इसके अलावा सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस डांस करती दिख रही हैं। डांस करते हुए पीसी काफी खुश भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।पीसी यह सिंपल लुक फैंस को काफी अच्छा भी लग रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

'टैक्सट फॉर यू' में दिखेंगी प्रियंका 

अगर बात एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें तो अभी कुछ समय पहले एक्ट्रेस की वेब सीरिज 'सिटाडेल' रिलीज हुई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस हॉलीवुड सीरिज 'एंडिंग थिंग्स और 'टेक्सट फॉर यू' में भी दिखने वाली हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका 'जी ले जरा' में भी कैटरीन कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आ सकती हैं। 

Content Writer

palak