अनारकली सूट में प्रियंका का दिखा स्टनिंग लुक

punjabkesari.in Thursday, Apr 12, 2018 - 10:14 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल में ही दिल्ली में एक बुक लांच इवेंट अटेंड करने पहुंची। इस दौरान प्रियंका का ट्रैडीशनल लुक देखने को मिला। 

प्रियंका ने पेस्टल पिंक चिकनकारी एम्बॉइडरी अनारकली सूट वियर किया था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। उनका यह आउटफिट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। ज्वैलरी की बात करें तो उन्होंने लाइट वेटिंड ईयररिंग्स पहने थे। डार्क लिप शेड, सिंपल हेयरस्टाइल और मिनिमम मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहे थे। 

आपको बता दें कि आजकल प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी है। वह कुछ ही समय के लिए दिल्ली आई थी। 


 

Punjab Kesari