भारतीय रंग में रंगे दिखें प्रियंका के सास-ससुर, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 05:13 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोके की रस्म बड़ी धूम-धाम से दोनों परिवारों के सामने संपन्न हूई। इस रस्म के दौरान पीसी के विदेशी सास-ससुर भी देसी रंग में रंगे दिखे। निक की मां डेनिस जोनस पिस्टा शेड के इम्ब्रॉयडरी सूट में खूबसूरत लग रही थीं। वहीं निक के पिता पॉल केविन जोनस पिता सफेद कुर्ता पायजामा में दिखाई दें। शायद यह पहला मौका है कि प्रियंका के सास-ससुर इंडिया आएं हैं। 


प्रियंका चोपड़ा पीले रंग के प्लाजो सूट में बहेद सुंदर नजर आ रही थी। वहीं दूसरी ओर निक व्हाइट कलर के प्जामें में दिखाई दिए। दोनों ने रोके के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की, जिसमें वह 'मेड फॉर इच अदर' लग रहे थें।

Content Writer

Nisha thakur