BAFTA अवॉर्ड में प्रियंका की जैकेट ने लूटी लाइमलाइट, कीमत सुन चकरा जाएगा सिर

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 05:31 PM (IST)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। बीते दिन 74वां बाफ्टा पुरस्कार का आयोजन किया गया। इस अवाॅर्ड फंक्शन में प्रियंका ने पति निक जोनस के साथ शिरकत की। वहीं इस बीच प्रियंका के रेड कार्पेट लुक ने काफी सुर्खियां बटोरी। उनकी ड्रेस काफी यूनिक और बोल्ड थी। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। 

BAFTA अवॉर्ड्स के लिए प्रियंका ने दो आउटफिट चुनें थे। एक ब्लैक तो दूसरा हॉटपिंक कलर का था। प्रियंका ने डच फैशन डिजाइनर रोनाल्ड वैन डेर कैम्प की ब्लैक रंग की सिल्क मिकाडो जैकेट पहनी थी। जैकेट की फुल स्लीव्स और उसकी डीप नेकलाइन लुक में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड और खूबसूरत लग रही थी। 

प्रियंका की इस ब्लैक जैकेट पर मोतियों की खूबसूरत तितली सजी हुई थी जिसे हाथों से बनाया गया था। जैकेट के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक स्कर्ट पहनी थी। 

वहीं रात के इवेंट के लिए देसी गर्ल ने स्पैनिश लेबल पर्टेगाज का डिजाइन किया हुआ हॉटपिंक कलर का फ्रंट ओपन जैकेट वियर किया था। जिस पर गोल्ड एंब्राॅयडरी की गई थी। प्रियंका ने जैकेट के साथ हरैम ट्राउजर्स पहना था। ड्रेस के साथ बीडेड नेकपीस और एयररिंग्स उनके लुक पर चार-चांद लगा रहे थे। 

क्या है जैकेट की कीमत?

प्रियंका की हॉटपिंक जैकेट को अगर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत जान लें। इस जैकेट की कीमत 3915 यूरो यानि भारतीय रूपए में तकरीबन 3,49,218 रुपये हैं। सुनकर लगा ना झटका... प्रियंका की इस जैकेट को खरीदना कोई आसान बात नहीं है। 

Content Writer

Bhawna sharma