ब्रा लैस ड्रेस में ''देसी गर्ल'' के हॉट पोज, प्रियंका का बोल्ड अंदाज देख फैंस के छूटे पसीने

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 04:38 PM (IST)

'देसी गर्ल' यानी कि प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल सेंस के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कभी नहीं चूकती। अपने हॉट और बोल्ड अंदाज को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाली प्रियंका का इस बार तो बेहद ही जबरदस्त अंदाज देखने को मिला। 


प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए लुक से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया। पेरिस में Bulgari का एक इवेंट अटेंड करने पहुंची 'देसी गर्ल' को जिसने देखा वह देखता ही रह गया।  सीक्विन शिमरी ड्रेस में  वह क्लीवेज शो करती नजर आई। 


 प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर  फोटोज को शेयर करते हुए लिखा-  कुछ रोमांचक करने के लिए फ्रांस में थी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस काम से वहां गई थी। अगर उनके लुक की बात करें तो ऑरेंज कलर की ड्रैप सीक्विन मेक्सी ड्रेस का फ्रंट ओपन डिजाइन और फुल स्लीव्स   एक्ट्रेस के लुक को अल्ट्रा गॉर्जियस बना रहा था। 


ड्रेस ही नहीं प्रियंका का नेकपीस भी काफी यूनिक था। स्नेक शेप के इस खूबसूरत नेकपीस में व्हाइट स्टोन जड़े हुए थे। शिमरी आईशैडो, मस्कारा, ब्लशर के साथ उन्होंने अपने बालो को को ग्लैम टच दिया


इस खूबसूरत आउटफिट के साथ प्रियंका ने बालों को ओपन ही रखा। यह  ब्रालैस ड्रेस पहनकर 'देसी गर्ल' लोगो का ध्यान अपनी और खींचने में कामयाब रही। लोग उनकी तारीफें करते नहीं थे रहे हैं। 


 

Content Writer

vasudha