मैं Nick  की बांहों में मरना चाहती हूं...तलाक की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने यूं किया React

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 11:14 AM (IST)

शादी के सीजन के बीच प्रियंका चोपड़ा के तलाक की खबर आग की तरह फैल गई। हर किसी का बस एक ही सवाल है क्या PC अपने पति  निक जोनस से अलग होने जा रही है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जोनस का सरनेम  हटा दिया, बस फिर क्या था लोगों ने इसके बाद अफवाहें फैलानी शुरु कर दी। 

लोगों के बीच चर्चाएं भले चल रही हो, लेकिन प्रियंका और जोनस की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। 22 नवंबर को प्रियंका ने अपनी इंस्टा बायो में बदलाव किए। उन्होंने  ‘जोनास’ सरनेम के साथ ‘चोपड़ा’ भी हटा दिया। ऐसे में लोगों ने यह मानने में देर नहीं लगाई कि प्रियंका अपने अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन पति निक जोनास को तलाक देने जा रही है। 

इस सब के बीच निक ने अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर प्रियंका ने कमेंट करते हुए लिखा- ”गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं। इसके साथ उन्होंने आंखों में प्यार वाले और दिल वाले इमोजी भी बनाए। उनकी तलाक को लेकर अफवाह फैलाने वालों को यह कमेंट खुद ही जवाब दे रहा है। 

कयास तो यह भी लगाए जा रहे थे कि मैरिज एनिवर्सरी से ठीक पहले वह तलाक का ऐलान कर सकती हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं कह रही हूं निक और प्रियंका के रिश्ते में कुछ तो गड़बड़ चल रही है।  ये बात मैंने तब भी कही थी जब वो क्लीवलैंड में थे, उनका पूरा परिवार उनके साथ था लेकिन प्रियंका वहां पर नहीं थी। एक दिन पहले ही प्रियंका के  नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। 

Content Writer

vasudha