ट्रोलर्स को प्रियंका ने दिया करारा जवाब, कहा- प्यार के लिए आभारी हूं

punjabkesari.in Thursday, Jan 30, 2020 - 12:52 PM (IST)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड 2020 में बोल्ड लुक में अपने पति निक जोनस के साथ शामिल हुई थी। जिसके बाद अपने बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपडा को कई तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। प्रियंका के फैंस को उनका यह लुक बिल्कूल भी पसंद नही आया था। उनकी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल किए जा रहे थे। वहीं इन सवालों का जवाब देते हुए प्रियंका ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की ओर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I seem to be thinking what a crazy beginning of the year it’s been, and we are only in January. Love the ones you love. Live the life you want to live...with all the troubles in this world at the moment, be kind to yourself and everyone around you. I’m so grateful for the kindness I have received, and even when I have not...I some how have. Be kind to the ones around you. It matters. Life is a gift.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jan 28, 2020 at 5:04pm PST

 

प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैं सोच रही थी कि इस साल की शुरुआत कितनी रोमांचक रही है और अभी तो सिर्फ जनवरी का महीना ही गुजरा है। जिन लोगों से आप प्यार करते हो उन्हें बेतहाशा प्यार करें। आप जैसी जिंदगी जीना चाहते हैं वैसी जियें। इस समय दुनिया में सभी परेशानियों के साथ, अपने और अपने आस-पास सभी के लिए दयालु रहें। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका ने कहा कि मुझे आपसे जो प्यार मिला उसके लिए मैं आभारी हूं और जो प्यार नहीं मिल उसके लिए भी आभारी हूं। 

प्रियंका ने अपनी इस पोस्ट के साथ सब ट्रोर्ल्स का मुंह बंद कर दिया है जिन्होंने उनके कपड़ो पर सवाल उठाया था। वहीं प्रियंका ने इस पोस्ट को भी कुछ लोग नोटंकी बोल रहे है। 

 

 

बता दें रेड कार्पेट पर प्रियंका काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही थी। प्रोग्राम के दौरान प्रियंका ने डीप नेक लाइन का व्हाइट गाउन पहना है। जिसके साथ मैचिंग डायमेंट इयररिंग्स पहने है और बालों को खुला छोड़ा है। वहीं निक ने गोल्डन कलर का सूट पहना हुआ है। पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-This guy. #Grammys2020' । 

 

सोशल मीडिया पर लोग लगातार प्रिंयका की इस ड्रेस को देखकर उसका ट्रोल कर रहे थे और अपनी भड़ास निकाल रहे थे। कमेंट करते हुए यूजर्स ने प्रियंका को डरावना, बेकार, और गंदी ड्रेस बोला था। एक यूजर ने लिखा कि निराशाजनक ... इससे अच्छा तो बॉलीवुड में आने के दौरान बेहतर कपड़े पहनती थीं प्रियंका चोपड़ा। वहीँ एक यूजर ने कहा कि शादी के बाद ऐसा ही होता है।  एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए कहा कि- ड्रेस अच्छी तो हैं लेकिन आप डरावनी लग रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स को प्रियंका की यह ड्रेस काफी पसंद आ रही है। 
 

Content Writer

khushboo aggarwal