निक में इस शख्स की झलक देखती हैं प्रिंयका, जिन्हें वो करती हैं बेशूमार प्यार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 23, 2020 - 03:51 PM (IST)

बेटी और पिता का रिश्ता बेहद खास होता है। पिता चाहे गुस्से वाला क्यों न हो लेकिन वह अपनी बेटी पर कभी भी आवाज ऊंची नहीं करता है। बेटी अपने पिता के लिए किसी राजकुमारी से कम नहीं होती है। चाहे बेटी पिता से खुलकर बात नहीं कर पाती है लेकिन  वह सबसे करीब अपने पिता के ही होती है। बहुत सारी लड़कियां शादी के बंधन में बंधने से पहले यही सपना देखती हैं कि काश उनके पार्टनर में भी उन्हें उनकी पिता की झलक दिखे। कुछ ऐसा ही रिश्ता है बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका और निक जोनस का। 

PunjabKesari

प्रियंका और निक को फैंस खूब प्यार करते हैं। दोनों में काफी चीजें अलग हैं लेकिन प्रियंका को निक में वो शख्स दिखाई देता है जिनसे वह बेहद प्यार करती हैं। और यही वजह है कि दोनों के प्यार में धर्म, उम्र नहीं आई। 

इसलिए निक को इतना पसंद करती हैं प्रियंका 

प्रियंका और निक उन कपल में से आते हैं जो एक दूसरे की केयर के साथ रिस्पेक्ट भी करते हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात को भी रिवील किया था कि वह निक को इतना पसंद क्यों करती हैं। प्रियंका ने बताया था कि उन्हें पति निक में उनके पिता अशोक चोपड़ा की झलक दिखाई देती है।

निक में वो सारी खूबीयां 

PunjabKesari

इतना ही नहीं निक को इतना पसंद करने के पीछे प्रियंका बताती हैं कि निक में उन्हें पिता की तो झलक दिखाई देती ही है वहीं साथ ही में निक में उनके पिता को वो सारी खूबीयां हैं। जैसे कि निक भी पार्टी की जान हैं और वह हमेशा दोस्तों से घिरे रहते हैं। वह मेहनती भी हैं और चीजों को सोच समझकर करते हैं। 

हमेशा करते हैं प्रियंका को सपोर्ट 

प्रियंका की मानें तो निक में जो सबसे खास आदत है वह है कि वह उन्हें हमेशा सपोर्ट करते हैं। जिसके कारण उन्हें लगता है कि उन्होंने एक ऐसे शख्स से शादी की है जिसमें उनके पिता की सारी खूबीयां हैं और वह पति के साथ बिताए हर एक पल को खास मानती हैं। 

पार्टनर में देखते हैं माता-पिता की छवि 

बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि लड़के और लड़कियां रिलेशन में आने से पहले यह चाहते होते हैं कि उनके होने वाले पार्टनर में वो खूबीयां हो जो उनके माता पिता में है। जैसे कि एक लड़की हमेशा पार्टनर ढूंढने के लिए सबसे पहले वो खूबियां देखती हैं जो उसके पिता में है। इसका एक कारण यह होता है कि लड़कियां  पिता के काफी करीब होती हैं। वहीं लड़के एक लड़की में अपना मां के सारे गुण देखते हैं। 

PunjabKesari
बेहद खास होता है बेटी पिता का रिश्ता 

बेटी और एक पिता का रिश्ता बेहद खास होता है। बेटी चाहे अपनी मां के साथ सारी बातें शेयर करती हो लेकिन जब बात सहारे की आती है तो पिता से बढ़कर उसे कोई सपोर्ट नहीं करता है। चाहे वह बार बार अपने प्यार का इजहार न करें लेकिन एक पिता के लिए बेटी हमेशा आंखों का तारा होती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static