प्रियंका चोपड़ा की वो 10 बैस्ट ड्रैसिंग लुक जिसे हर किसी ने किया पसंद

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 12:53 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा को आजकल ग्लोबल स्टार के रूप में जाना जाता है, जहां वह बड़े बजट की फिल्में कर रही हैं, वहीं बेहद संवेदनशील किरदार निभाकर करोंड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। पर्सनल लाइफ में प्रियंका ब्वॉयफ्रैंड निक जोनास को लेकर सुर्खियों में हैं तो प्रोफेशनल लाइफ में बड़े-बड़े सुपरस्टार के साथ फिल्म कर रही हैं। वहीं अगर प्रियंका के ड्रैसिंग स्टाइल की बात करें तो उन्हें एक से बढ़कर एक लुक में स्पॉट किया जाता है, जिसे लड़कियां खूब फॉलो करती हैं। प्रियंका के पास ट्रैडीशनल और वैस्टर्न वियर कलैक्शन बेहद खास है, जो हर लड़की के लिए इंस्पिरेशन हैं। 

 


अगर आप भी बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का ड्रैसिंग स्टाइल पसंद करती है और उन्ही के स्टाइल को फॉलो करना चाहती है तो आज हम आपको उनके बर्थडे के मौके उन्हीं की खास ड्रैसेज दिखाएंगे, जिनसे साबित होता है कि प्रियंका बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड फैशनिस्ता भी हैं और हर लुक को ग्रेसफुली कैरी करती है। आप प्रियंका की इन ड्रैसेज से कुछ फैशन टिप्स ले सकती है और अपना अलग स्टाइल स्टेटमेंन बना सकती है। 

इनकी अधिकतर ड्रैसेज को देखकर लगता है कि फ्लोरल प्रिंट प्रियंका का फेवरेट हैं। तभी तो उनके अधिकतर कपड़ों पर फ्लोरल प्रिंट देखा जाता हैं। प्रियंके पास फ्लोरल प्रिंट फ्रॉक, मैक्सी और खूबसूरत ड्रैस है, जो समर सीजन के लिए परफैक्ट ऑप्शन हैं। गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट कलर की ड्रैसेज कूल लुक देती हैं। 

इसके अलावा प्रियंका के पास कई ग्रेसफुली ड्रैस है जो हर इवेंट के लिए सही ऑप्शन हैं। प्रियंका अपनी सभी ड्रैसेज को काफी खूबसूरत तरीके से पहनती हैं। 

Content Writer

Sunita Rajput