वजन कंट्रोल रखने के लिए प्रियंका सारा दिन लेती हैं ये स्पैशल डाइट

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 10:31 AM (IST)

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। भले ही प्रियंका की उम्र बड़ी हो लेकिन उनकी 'फिट बॉडी' और 'फिगर' को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हैं। ऐसे में हर लड़की प्रियंका की परफैक्ट 'फिगर शेप' और 'फिट बॉडी' का राज जानना चाहती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका अपनी फिट बॉडी का राज 'हैल्दी डाइट' को बताती हैं। अगर आप भी प्रियंका के फिटनेस सीक्रेट जानना चाहती हैं और उन्हीं की तरह 'बॉडी शेप' पाना चाहती है तो आज हम आपको बताएंगे कि प्रियंका की 'हैल्दी डाइट' क्या हैं और वह खुद को फिट रखने के लिए और क्या-क्या करती हैं।  

 


प्रियंका का कहना है, 'मैं अपनी डाइट में ऑयली या ऐसी कोई चीज नहीं शामिल करती जिससे बेवजह का वजन बढ़ जाए।' इसके अलावा प्रियंका चपाती, सब्जियां, सूप, सलाद, थोड़ी मात्रा में चावल और ढेर सारे फलों का सेवन करती हैं। इनसे एक तो शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते है दूसरा वजन भी कंट्रोल में रहता हैं। 

 


1. प्रियंका अपनी डाइट को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह नहीं हैं। वह हर 2 घंटे के बाद कुछ न कुछ खाती रहती हैं। 

 

2. प्रियंका नारियल पानी को अपनी डाइट में शामिल करती है क्योंकि य़ह शरीर को हाइड्रेट और कई हैल्थ प्रॉबल्म से बचाने के साथ-साथ चेहरे पर ग्लो बनाए रखता हैं। 

 

3. वह अपने दिन की शुरूआत नाश्ते में 2 अंडे और बिना फैट वाले दूध से करती हैं। 

 

4. लंच में प्रियंका दाल के साथ सब्जी, 2 रोटी और सलाद खाती हैं। इससे उनका पेट भरा रहता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। 

 

5. शाम को प्रियंका अपनी डाइट में अंकुरित चने जरूर शामिल करती हैं क्योंकि इन्हें खाने से कई हैल्थ प्रॉबल्म दूर रहती हैं। 

 

6. अगर बात डिनर की करें तो वह सूप , चिकन या मछली खाना पसंद करती हैं। 

 

प्रियंका की वीकेंड डाइट
प्रियंका अपनी 'स्ट्रिक्ट डाइट' से थोड़ा-सा ब्रेक लेकर वीकेंड पर केक, चॉकलेट या फिर तंदूरी चीजें खाना पसंद करती हैं। प्रियंका का कहना है कि स्ट्रिक्ट डाइट से थोड़ा ब्रे लेकर अपनी मनपसंद चीजें खाना भी जरूरी हैं। आप हफ्ते में किसी भी एक दिन इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

 

 

प्रियंका की स्लिम फिगर का राज वर्कआउट 
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका अपने 'स्ट्रिक्ट डाइट' प्लान के साथ वर्कआउट भी खूब करती हैं, जिसके वीडियो भी वह अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। अगर आप भी प्रियंका की तरह 'स्लिम फिगर' चाहती है तो प्रियंका के कुछ 'सीक्रेट्स वर्कआउट' फॉलो कर सकती हैं। 

 

प्रियंका फिट रहने के लिए हफ्ते में 4 बार एक घंटे जिम में वर्कआउट करके अपना पसीना बहाती हैं। पहले प्रियंका जिम में 15 मिनट ट्रेडमिल पर दौड़ लगाकर खुद को वार्म अप करती हैं। शरीर को वार्मअप करने के बाद प्रियंका पुशअप्स करती हैं।

 

प्रियंका एक्सरसाइज में 20 से 25 बैंच जंप लगाती है और 20-25 रिवर्स क्रंचेज करती हैं। इसके अलावा प्रियंका शरीर को फिट और मन को शांत रखने के लिए योग का भी सहारा लेती है जो उनकी रूटीन लाइफ का ही हिस्सा बन चुका है। 

Content Writer

Sunita Rajput