मां बनने के बाद कुल अवतार में दिखी प्रियंका चोपड़ा, पति के लिए बनी Cheers Girl

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 01:45 PM (IST)

यह साल प्र‍ियंका चोपड़ा के लिए खुशियां लेकर आया है।  प्र‍ियंका और न‍िक जोनस सरोगेसी के जर‍िए अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। इस खबर के बाद से ही वह सुर्खियों में रह रही है। अब हाल ही में पीसी कूल अवतार में नजर आई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका अपने पति न‍िक जोनस के लिए चीयर्स गर्ल बनी दिखाई दे रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में देख सकते हैं कि निक जोनस बेस बॉस गेम खेल रहे हैं तो वहीं प्रियंका चीयर्स गर्ल बनकर उनके गेम को खूब इंज्वॉय कर रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा का ये कैजुअल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वह लाल रंग की पैंट और वाइट कलर की शर्ट में काफी कुल नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह बच्ची के सामने जमकर पाेज दे रही है। 


प्रियंका चोपड़ा ने पूरी टीम की भी तस्वीर शेयर की जिसमें निक जोनास नीचे बैठे नजर आ रहे हैं। प्रियंका द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए  फोटोज  को देखकर निक जोनस ने फायर वाला एमोटिकॉन बनाया है। 
 

Content Writer

vasudha