ब्वॉयफ्रैंड निक के साथ ''बर्थ डे'' मना रही हैं प्रियंका चोपड़ा, देखे तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 02:14 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। इन दिनों वह लंदन में है। वह अपना 36वां बर्थ डे व्वॉयफ्रैंड निक जोनस के साथ मना रही है। हाल में ही उन्हें निक के साथ लंदन के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। 

प्रियंका ने ब्लैक फुल स्लीवर्स ब्लाउज के साथ व्हाइट पोल्का डॉट फ्लेयर्ड पैंट्स वियर की थी, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। इसी के साथ उन्होंने क्रीम हील्स वियर की थी। इस दौरान प्रियंका ने हाथ में ब्लैक बैग कैरी किया था। रेड लिपशेड उन्हें हॉट लुक दे रहा था। वहीं, निक कैजुअल लुक में नजर आए। 

बता दें कि प्रियंका काफी समय से निक को डेट कर रही है। खबरों की मानें तो वह इसी महीने के आखिर में सगाई कर सकते है। 

Content Writer

Priya dhir