बैकलेस गाउन में दिखा प्रियंका का क्लासी लुक, ड्रेस से ज्यादा नेकलेस की हुई चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 12:48 PM (IST)

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी खास जगह बना चुकी एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा आए दिन अपने लुक्स को लेकर चर्चाएं बटोर रही हैं। एक बच्ची की मां प्रिंयका खूबसूरती के मामले में अच्छे- अच्छों को पीछे छोड़ रही है। सीक्विन शिमरी ड्रेस के बाद अब 'देसी गर्ल' ने  ब्लैक और व्हाइट गाउन पहन तबाही मचा  दी। 

हर बार की तरह इस बार भी बोल्ड आउटफिट में  एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस देखने लायक था। दरसअल  इन दिनों वह पेरिस में इटैलियन लग्जरी लेबल बुलगारी (Bulgari) के इवेंट को अटेंड कर रही हैं।  अपने नए लुक में वह  ब्लैक और व्हाइट गाउन में वह बेहद हॉट नजर आई।  इस  बॉडी हगिंग आउटफिट को बेस्ड फैशन डिजाइनर Robert Wun के कलेक्शन से कैरी किया गया था। 

प्रिंयका के इस ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में वाइट रफल बॉर्डर को ऐड किया गया था, जो उनके लुक को Attractive बना रहा था। प्रियंका के इस गाउन में फ्रंट पर प्लंजिंग नेकलाइन, बोल्डनेस का तड़का लगा रही थी। 

बेहद शानदार गाउन के साथ हीरों का हार प्रिंयका की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था। मैचिंग ईयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग और मेसी बन उनके लुक को कंपलीट कर रहा था। मेकअप की बात करें तो इस गाउन के साथ  विंग्ड आईलाइनर, सटल आई-शैडो, मस्कारा, ग्लौसी बेरी लिप्स, ब्लश्ड चीक्स  में वह कमाल की लग रही थी। 

इससे एक दिन पहले देसी गर्ल ऑरेंज कलर की ड्रैप सीक्विन मेक्सी ड्रेस में अल्ट्रा गॉर्जियस लग रही थी। लोग उनके लुक्स की तारीफें करते नहीं थे रहे हैं। 
 

Content Writer

vasudha