प्रियंका-निक ने यूं की नए साल की शुरूआत, देखिए वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Jan 02, 2019 - 12:26 PM (IST)

नए साल का जश्न सभी ने अलग-अलग अंदाज से मनाया। वहीं, हाल ही दुल्हन बनी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका स्‍विट्जरलैंड में अपने पति निक जोनस के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंची थीं। यहां केवल प्रियंका-निक नहीं, बल्कि उनकी फैमिली मेंबर्स भी मौजूद रहे। सभी ने खूब एन्जॉय भी किया। इस कपल की न्‍यू ईयर पार्टी की कई तस्‍वीरें और वीडियोज इंस्‍टाग्राम पर छाई हुई जिसमें से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

निकयंका ने यूं की नए साल की शुरुआत

दरअसल, प्र‍ियंका और न‍िक का किस‍िंग वीडियो इंटरनेट वायरल हो रहा है। वीडियो में नए साल की शुरुआत होते ही निक-प्र‍ियंका एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। यह विडियो निक ने खुद इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की जिसमें वह अपने आईयों के साथ एन्जॉय कर रहे है। आपको बता दें कि प्र‍ियंका यहां अपना हनीमून मनाने गई हैं। इससे पहले वह ओमान में मिनी हनीमून मनाने गई थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy new year everyone from Verbier!

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on Jan 1, 2019 at 3:15am PST

 

जेठानी सोफी टर्नर और सास के साथ मस्ती करते हुए प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Jump jump jump jump.. @madhumalati @mamadjonas @sophiet 🙌🏽 #2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jan 1, 2019 at 10:08am PST

Content Writer

Sunita Rajput