कल होगी प्रियंका-निक की इंग्जेमेंट पार्टी, एेसे शुरू हुई थी इस कपल की लव-स्टोरी!

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 06:09 PM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस, इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर खूब चर्चा बटौर रहे हैं। पार्टी हो या कोई डिनर आऊटिंग, दोनों को कई बार एक साथ स्पोर्ट किया गया। खबरों की मानें तो प्रिंयका ने अपने बर्थडे पर अपने बीएफ निक के साथ एंगेजमेंट कर चुकी हैं। निक ने पर्सनल जाकर प्रिंयका के लिए एंगेजमेंट रिंग खरीदी जिसकी कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपए के करीब है। अब खबरें यह है कि पीसी-निक, मुबंई में इस शनिवार यानि की कल, इंगेजमेंट पार्टी होस्ट करने वाले हैं। निक अपने पेरेंट्स के साथ इंडिया पहुंच चुके हैं। कयास लगाए जा रहे है कि पार्टी में हॉलीवुड-बॉलीवुड के कई स्टार्स सेलेब्स शिरकत करने वाले हैं। 

बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात 'क्वांटिको' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और बाद में दोनों न्यूयॉर्क 'मेट गाला' फंक्शन में एक-साथ पहुंचे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हुई और उन्हें कई बार एक साथ स्पॉट किया गया।

आकाश अंबानी की प्रीइंगेजमेंट पार्टी में भी दोनों हाथों में हाथ डाले एक साथ दिखे। निक प्रिंयका की फैमिली से मिलने पहले इंडिया भी आए थे जहां उन्होंने एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।

Content Writer

Priya dhir