शादी से पहले मंगेतर निक के साथ पार्टी करती दिखीं देसी गर्ल प्रियंका

punjabkesari.in Monday, Nov 26, 2018 - 09:29 AM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मंगेतर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों की ग्रेंड वेडिंग होगी। शादी के लिए निक जोनस पहले ही भारत आ चुके हैं। 

प्रियंका ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर टीम ने होने वाली दुल्हन के लिए शानदार पार्टी रखीं, जिसमें निक भी शामिल हुए। 

पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें प्रियंका और निक पूरी टीम के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पार्टी में केक के साथ फ्लॉवर और शैम्पेन का अरेंजमेंट किया गया। केक पर लिखा था, 'होने वाली दुल्हनियां को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।' तस्वीरों में प्रियंका-निक एक-दूसरे को केक खिलाते हुए नजर आए। 

29 नवंबर से शुरु होंगे शादी के फंक्शन 

प्रियंका-निक की शादी के फंक्शन 29 नवंबर से शुरु होंगे। हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्म होगी। दीपवीर की तरह दोनों दो रीति रिवाजों के साथ शादी करेंगे। कहा जा रहा है कि प्रियंका शादी में अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइनर कपड़े पहनेंगी। 

Content Writer

Priya dhir