BF निक के लिए प्रियंका ने छोड़ दी सलमान की फिल्म भारत

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 12:51 PM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ दिया है। उनके इस फैसले ने प्रियंका के फैंस को चौका कर रख दिया, इसके पीछे की वजह प्रियंका और उनके ब्वॉयफ्रैंड निक जोनस की सगाई है। खबरों के मुताबिक इन दोनों ने सगाई कर ली है। 


यह बात तो सब जानते हैं कि प्रियंका पिछले कुछ समय से निक को डेट कर रही है और उसे इंडिया अपनी मां से मिलाने भी लेकर आई थी। तभी से अनुमान लगाया जा रहा था कि वे दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। आपको बता दें कि निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। खबरों के मुताबिक दोनों अक्तूबर में शादी करने वाले हैं। 

वहीं, प्रियंका के फैंस इस बात को लेकर बहुत खुश थे कि अब दो साल बाद वह फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं लेकिन उनके फिल्म छोड़ने की जानकारी खुद डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने खुद ट्वीट करके दी है। इसके पीछे का कारण है कि वह निक को समय देना चाहती है। 

 

Content Writer

Priya verma