पैरिस में मां संग वेडिंग शॉपिंग करती दिखीं प्रियंका, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 04:50 PM (IST)

दीपवीर के बाद अब लोगों को प्रियंका और निक की शादी का इंतजार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले महीने यानी 2 दिसंबर को यह इंतजार भी खत्म हो जाएगा। खबरें है कि प्रियंका-निक की शादी के फंक्‍शन नवंबर एंड तक शुरू हो जाएंगे। फिलहाल प्रियंका पैरिस में मां के साथ एन्जॉय कर रही है।  

मां के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती प्रियंका

प्रियंका अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शादी से पहले प्रियंका अपनी मम्मी के साथ खूब क्लाविटी टाइम स्पेंड करना चाहती है जिसकी सबूत है उनकी इंस्‍टाग्राम लेटेस्ट अपडेट्स। हाल ही में प्रियंका ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह अपनी मम्मी के साथ पैरिस में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

मां के साथ शादी की शॉपिंग कर रही हैं प्रियंका

आपको बता दें कि प्रियंका अपनी शूटिंग, ट्रेवल के साथ शादी की शॉपिंग भी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका पैरिस में अपनी मम्‍मी के साथ शादी से पहले कुछ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करने और शॉपिंग करने आई हैं।

प्रियंका ने शेयर की शॉपिंग करते हुए तस्वीर

दरअसल, प्रियंका ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में एक तस्‍वीर को अपडेट किया। इस तस्‍वीर में जिमि चू ब्रांड के व्हाइट कलर के कई फुटवियर्स दिखाई दे रही हैं। पिक्‍चर की कैप्‍शन में उन्होंने लिखा है, 'It's all happening.' और अपनी स्‍टाइलिश दोस्‍त मिमी कटरेल को टैग भी किया है।

परफेक्ट विंटर लुक में प्रियंका चोपड़ा

इस दौरान मां और बेटी दोनों का परफेक्ट विंटर लुक देखने को मिला। प्रियंका ने आइवरी ओवर कोट के साथ व्हाइट फ्लेयर्ड पेंट और न्यूड कलर का टैंक टॉप पहना। उन्होंने व्हाइट हील के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया, वहीं उनकी मां भी कुछ कम नहीं दिखी। 

Content Writer

Sunita Rajput