विदेश में रहकर भी दिल से हिंदुस्तानी है प्रियंका चोपड़ा, फिर साड़ी अवतार में दिखी Desi Girl

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 04:59 PM (IST)

 ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने  बॉलीवुड के साथ- साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग जगह बना ली है। वह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लाखों दिलों में राज करती हैं। उनकी खास बात यह है कि वह  बोल्ड और संस्कारी दोनों ही अवतार में दिल जीत लेती है। एक बार फिर प्रियंका ने अपने  ‘देसी गर्ल’ के अवतार को जिंदा कर दिया। 


ऑस्कर के प्री इवेंट में पहुंची प्रियंका को जिसने देखा वह देखता ही रह गया।  प्री-ऑस्कर पार्टी Beverly Hills में आयोजित की गई, जिसे प्रियंका ने होस्ट किया। इस खास मौके के लिए उन्होंने खूबसूरत ब्लैक साड़ी  को चुना। 


प्रियंका के पूरे लुक की बात करें तो उन्होंने  ब्लैक साड़ी के साथ स्ट्रैपलेस ब्लाउज कैरी किया, साथ ही उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स स्टाइल में रखा। न्यूड मेकअप ने उनके लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। 


इस दौरान  प्रियंका के  साथ मिंडी कलिंग, कुमैल नानजियानी, अंजुला आचार्य, बेला बजरिया, मनीष के. गोया और श्रुति गांगुली नजर आए। बता दें कि अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा ब्रेक पर हैं और वो ज्यादातर इवेंट्स को अवॉइड ही करती आ रही हैं।

Content Writer

vasudha