आलीशान महल से कम नहीं प्रियंका चोपड़ा का न्यूयॉर्क अपार्टमेंट, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2018 - 02:32 PM (IST)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने ड्रैसिंग और लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। लाखों लड़कियों के लिए मोटिवेशन बन चुकी प्रियंका अपनी फिल्मों और स्टाइल से हर किसी को हैरान कर देती है। मुंबई से न्यूयॉर्क शिफ्ट होने वाली प्रियंका ने वहां पर भी अपना एक आशियाना बना लिया है। पिगी चोप्स का न्यूयॉर्क वाला किसी आलीशान महल से कम नहीं है। प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल शो की शूटिंग कर रहीं, जिसके कारण उन्होंने यह घर लिया है। उनका यह घर शूटिंग साइट्स से नजदीक होने के कारण वो यहां शिफ्ट हो गई है। न्यूयॉर्क के पोश एरिया में स्थित प्रियंका का यह घर रेंटेड अपार्टमेंट है। आइए देखते है प्रियंका के न्यूयॉर्क वाले अपार्टमेंट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें।

प्रियंका का यह घर किसी राजमहल से कम नहीं है। प्रियंका ने अपने घर को अपने हाथों से डिजाइन किया है। घर के किचन से लेकर ड्राइंग रूम की डेकोरेशन उन्होंने अपने हिसाब से की है।

घर के ड्राइंग रूम से लेकर डाइनिंग एरिया बेहद शानदार तरीके से बनाया गया है। इसकी सजावट भी बेहद खास तरीके से की गई है।

अपनी बालकनी में प्रियंका ने पेड़ पौधे लगा रखे हैं, जोकि उनके घर की खूबसूरती को ओर भी बढ़ा देते है।

Punjab Kesari