व्वॉयफ्रैंड निक के साथ विदेश लौटी प्रियंका, एयरपोर्ट पर दिखा कूल लुक

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 01:57 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियां बटौर रही है। कई बार उन्हें व्वॉयफ्रैंड निक जोनस के साथ देखा गया। गुरुवार देर रात दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

निक प्रियंका के साथ वापिस विदेश लौट गए है। एयरपोर्ट पर दोनों हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए। प्रियंका ने ब्लैक ट्रैक सूट पहना था, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। वहीं, निक ब्लू ट्रैक सूट में हैंडसम लग रहे थे। इससे पहले प्रियंका व्वॉयफ्रैंड निक के साथ मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में शामिल हुईं। दोनों ने एक-साथ मीडिया के सामने कई पोज भी दिए। 

प्रियंका और निक की बढ़ती नजदीकियां देखकर लगता है कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। चलिए हम आपको एयरपोर्ट पर इन दोनों की कुछ स्टाइलिश तस्वीरें दिखाते है। 



 

Punjab Kesari