जब मिस वर्ल्ड बन चुकी थीं प्रियंका तो इतने नन्हे-मुन्ने थे निक जोनस

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 11:28 AM (IST)

प्रियंका और विदेशी बाबू निक की एगेजमेंट पार्टी के बाद उन दोनों की उम्र के बीच का फासला चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर लोगों की धारणा होती है कि लड़का उम्र में लड़की से बड़ा हो तो अच्छा रहता है। वहीं, प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को तो निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 में अमेरिका में हुआ। दोनों का बीच 10 साल का फर्क है। 


साल 2000 में जब प्रियंका मिस वर्ल्ड बन चुकी थी तब निक स्कूल ब्वॉय थे। वे अब न सिर्फ अमेरिकी एक्टर बल्कि जाने-माने सिंगर भी हैं लेकिन उन्होने 7 साल की उम्र में ही एक्टिंग करनी शुरू कर दी थी। वहीं, प्रियंका भी बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की भी फेमस पर्सनेलिटी है।  

सोशल मीडिया पर इन दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जब प्रियंका मिस वर्ल्ड बन गई थी और निक किस तरह दिखते थे। 

 

 


 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Priya verma