जेठ की दूसरी शादी में प्रियंका के 4 जबरदस्त लुक, पति निक भी नहीं दिखे कुछ कम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2019 - 04:45 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से खूब सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह शायद उनका ड्रेसिंग सेंस भी है। इन दिनों प्रियंका अपने जेठ जो जोनस की दूसरी शादी एन्जॉय करने पेरिस पहुंची हुई है। जी हां, जो जोनस अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर से दोबारा फ्रेंच वेडिंग करने जा रहे हैं। शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सहित पूरा परिवार पेरिस पहुंच चुका है।

हाल ही में प्रियंका और निक की पेरिस में एन्जॉय करते हुए कुछ तस्वीरें वायरल हुई जिसमें इस कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। दरअसल, इन तस्वीरों में प्रियंका पति निक जोनस और अपने जेठ-जेठानी के साथ बोट की सैर करते दिख रही हैं। प्रियंका ने खुद कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-'द सिटी ऑफ लव।'

बात अगर यहां प्रियंका के लुक की करें तो उन्होंने रफ्फल डीप वी-नेक थाई हाई स्लिट ड्रैस पहनी जिसके साथ ब्लैक गॉगल लगाए और न्यूड कलर की स्ट्रेपी हील के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

बता दें कि यहां प्रियंका सिर्फ निक के साथ रोमांटिक पोज ही नहीं बल्कि डांस करते भी नजर आ रही हैं।

कुछ दिन पहले भी प्रियंका व्हाइट ड्रेस में निक के साथ पेरिस की सैर करती आई थीं।

अब उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिसमें प्रियंका ग्रीन प्लेटेड ग्रीन कलर के जंपसूट में नजर आ रही हैं, वहीं निक बोटल ग्रीन पेंटकोट में डॉपर लुक में दिख रहे हैं। 

ग्रे कलर के डीप क्लीवेज नेक में प्रियंका का हॉट लुक भी कुछ कम नहीं दिखा। 

Content Writer

Sunita Rajput