फैमिली के साथ डिनर पर गए प्रियंका-निक, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 09:52 AM (IST)

बॉलीवुड और हॉलीवुड में इस समय प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इंगेजमेंट के चर्चें हो रहे है। खबरों के अनुसार यह कपल आज मुंबई में इंगेजमेंट करने वाला है,जिसके लिए निक जोनस अपनी फैमिली के साथ इंडिया पहुंच चुके है। 

प्रियंका-निक ने कल रात मुंबई के फाइव स्टार होटल में प्री-इंगेजमेंट डिनर पार्टी रखीं, जिसमें फैमिली मेंबर्स शामिल हुए।  डिनर के दौरान दोनों हाथों में हाथ डालें दिखाई दिए। इस दौरान प्रियंका ने व्हाइट कलर की ड्रैस पहनी थी, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। इसी के साथ प्रियंका ने हाथ में लाइट कलर का हैंडबैग कैरी किया था। वहीं, निक कैजुअल लुक में दिखाई दी। कैमरे को देख निक-प्रियंका ने काफी रोमांटिक पोज भी दिए। 

खबरों के अनुसार, आज सुबह 10 बजे निक और प्रियंका की रोका सेरेमनी होगी, जिसमें परिवार वाले ही शामिल होंगे। 

Content Writer

Priya dhir