प्रियंका के परिवार को निक नहीं टीवी के ''महादेव'' थे पसंद, बनाना चाहते थे अपना दामाद

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 01:14 PM (IST)

बाॅलीवुड के बाद हाॅलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं और काफी खुश भी हैं। प्रियंका ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय में एक्ट्रेस के परिवार वाले किसी दूसरे एक्टर से उनकी शादी करवाना चाहते थे। जी हां, खुद प्रियंका ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। 

प्रियंका ने बताया था कि उनका परिवार टीवी के महादेव यानि एक्टर मोहित रैना से उनकी शादी करवाना चाहता था। प्रियंका कहती है, 'देवों के देव महादेव में मोहित को देखकर परिवार वाले उन्हें पसंद करने लगे थे। इसलिए वो उनकी शादी मोहित से करवाना चाहते थे। उन्हें लगता था कि मोहित मेरे लिए परफेक्ट हैं। दोनों की जोड़ी भी अच्छी लगेगी।' 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की आंटी चाहती थी कि एक्ट्रेस की शादी देवों के देव महादेव में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहित रैना से हो जाए। प्रियंका ने आगे बताया कि परिवार को लगता था कि मोहित एक अच्छे इंसान और एक शानदार एक्टर हैं। 

जब रोहित रैना को इस बारे में पता चला तो एक्टर खुशी से झुम उठे। उन्होंने कहा कि प्रियंका सुपरस्टार है और वह एक एक्टर इस जन्म में नहीं तो अगले जन्म में उनके राजकुमार बनेंगे। 

गौरतलब है कि प्रियंका और निक जोनस की शादी साल 2018 में की थी। कपल की शादी उदयपुर के उम्मेद भवन में शाही अंदाज से हुई थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई थी।

Content Writer

Bhawna sharma