Summer Fashion! प्रिंटेड सूट में दिखें कूल-कूल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 04:11 PM (IST)

गर्मी के मौसम में फैशनेबल दिखने के लिए लोग डार्क और चटक रंगों की बजाए पैस्टल कलर के आउटफिट्स पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। तपती धूप में घर से बाहर निकलना हो तो लाइट रंगों को कपड़े आंखों को ठंड़क पहुंचाने का काम भी करते हैं। वहीं डार्क कलर के कपड़ों में गर्मी ज्यादा लगती है। कॉलेज गोइंग हो या फिर वर्किंग वुमेन भारी भरकम कपड़ों की बजाय सिंपल और फ्लोरल प्रिंट सूट्स बहुत अच्छे लगते हैं। यह पहनने में भी बहुत कंफर्टेबल होते हैं। 


इस मौसम में अपना अलग स्टाइल दिखाने के लिए आप शर्ट के साथ प्रिंटिड दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।


व्हाइट कलर के प्रिंट में अनारकली कुर्ता भी कूल लुक देता है। 


पार्टी में जाने के लिए ऑरेंज कलर का प्रिंट भी बहुत अच्छा लगता है। 

 

 

Punjab Kesari