Princess Eugenie के घर आएगा नन्हा मेहमान, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2020 - 01:02 PM (IST)

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बेहद खुश हैं क्योंकि बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को एक घोषणा की। इस घोषणा में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की पोती राजकुमारी यूजनी के बारे में खुशखबरी दी गई। दरअसल शाही परिवार की सदस्य राजकुमारी यूजनी , जैक ब्रुकबैंक 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी शेयर की है।दरअसल राजकुमारी यूजनी ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर शेयर की है। रॉयल प्रिंसेस यूजनी और मिस्टर जैक ब्रूक्सबैंक यह घोषणा करते हुए बहुत प्रसन्न हैं। 

बकिंघम पैलेस के एक प्रवक्ता के द्वारा भी इस संबंध में एक स्टेटमेंट जारी की गई और कहा गया ,' उनकी रॉयल हाइनेस प्रिंसेस यूजनी और जैक ब्रुकबैंक यह घोषणा करते हुए बहुत प्रसन्न हैं कि वे 2021 की शुरुआत में एक बच्चे के माता पिता बनने वाले हैं।'

इसकी जानकारी प्रिसेंस यूजनी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। शेयर की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा,' जैक और मैं 2021 की शुरुआत के लिए बहुत उत्साहित हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Jack and I are so excited for early 2021....👶🏻

A post shared by Princess Eugenie (@princesseugenie) on Sep 25, 2020 at 1:18am PDT

इतना ही नहीं शाही परिवार ने भी इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा की। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,' हमारी रॉयल हाईनेस राजकुमारी यूजिनी और जैक ब्रुकबैंक यह घोषणा करते हुए बहुत प्रसन्न हैं कि वे 2021 की शुरुआत में एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ड्यूक ऑफ यॉर्क और सारा, डचेस ऑफ यॉर्क, मिस्टर एंड मिसेज जॉर्ज ब्रुकबैंक, द क्वीन और द ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग इस खबर से बेहद खुश हैं।'

इसकी जानकारी सारा फर्ग्यूसन ने भी दी और लिखा,' मैं इस खबर से बहुत उत्साहित हूं कि यूजनी और जैक अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन दोनों के लिए रोमांचित और मेरे 60 वें वर्ष में दादी बनने का मैं इंतजार नहीं कर सकती। परिवार में एक नए बच्चे का स्वागत करने का एक गहरा आनंद वाला पल आने वाला है।' 

Content Writer

Janvi Bithal