प्रिंस हैरी के बाद प्रिसेंस Eugenie की भी हुईं सगाई

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2018 - 06:06 PM (IST)

शाही परिवार में हर मौके को खास बनाने के लिए जश्न भी पूरे शाहीं अंदाज में होता है। इंग्लैंड के राजसी परिवार में शादी और सगाई का सिलसिला चलना शुरू हो गया है। अभी कुछ महीने पहले राजकुमार प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की सगाई हो चुका है और उनकी शादी की तैयारियां भी जोरो शोरो से चल रही हैं। इसी बीच महारानी एलिजाबेथ की पोती प्रिसेंस Eugenie की सगाई खबरें भी आ गई हैं। 


कौन है राजकुमारी यूजीन (Eugenie)
यूजीन महारानी एलिजाबेथ की तीसरी संतान Prince Andrew, ड्यूक ऑफ़ योर्क की बेटी हैं। उनकी दूसरी बहन का नाम बीट्राइस (Beatrice Elizabeth Mary) है। 

इनसे होने वाली है राजकुमारी यूजीन की शादी
प्रिंसेस यूजीन की शादी जैक ब्रूकसबैंक (Jack Brooksbank) के साथ होने वाली है। जैक ब्रूकसबैंक लंदन के लाइटक्लब मेनेजर और पार्टी फिक्सर हैं। इनकी शादी विंडसर में सेंट जॉर्ज के चैपल में 2018 में शरद ऋतु यानि ऑटम सीजन में होगी। आपको बता दें कि यह जगह वही है जहां प्रिंस हैरी और मेघने मॉर्कल की शादी होने वाली है। 

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari