शादी के बाद प्रिंस हैरी की नहीं, डायना के हैंडसम भतीजे की बढ़ेगी Fan Following

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 02:36 PM (IST)

प्रिंस हैरी और मेगन की शादी के बाद जहां दुनिया भर के लोग बहुत खुश हैं और उन्हें बधाई के संदेश भेज रहे हैं, वहीं प्रिंस हैरी को चाहनेे वाली बहुत-सी हसीनाओं का दिल भी टूटा। शाही परिवार के प्रिंस हैरी की हैंडसम पर्सनेलिटी पर बहुत से लोग फिदा होंगे और उनके शादी के फैसले को लेकर मायूम भी। जिससे उनकी फैन फॉलोविंग शायद कम होने वाली है। जिसका फायदा शादी परिवार का एक और सदस्य ले रहा है। 

शाही खानदान में प्रिंस हैरी की पर्सनेलिटी को लेकर किसी और को तारीफे मिल रही हैं। वह हैं प्रिंसेस डायना के भतीजे लुईस स्पेंसर।  24 साल के लुईस ने प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में अपनी बहनों लेडी किट्टी स्पेंसर, लेडी एलिजा स्पेंसर और मां विक्टोरिया एट्केन के साथ शादी में शिरकत की। जिसे देखते ही लोग उनकी तारीफे करने लगें। वहीं ट्विटर पर तो लोगों ने लुईस को प्रिंस हैरी की जगह लेने की बात भी कही। वैसे माना यह जा रहा है कि लुईस इंवेंट्स में बहुत कम हिस्सा लेते हैं। 
 

Punjab Kesari