रेड लहंगे में युविका तो क्रीम शेरवानी में दिखें प्रिंस, सितारों से सजी शाम

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 01:15 PM (IST)

'बिग बॉस 9' के विनर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी कल शादी के बंधन बंधें। मुम्बई के सन एंड सेंड होटल में दोनों ने शादी की। शादी में फैमिली के साथ कई स्टार्स भी शामिल हुए।

युविका ने रेड कलर का हैवी ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसी के साथ उन्होंने हैवी नेकलेस और मांगटीका कैरी किया। ब्राइडल लुक में युविका बहुत ही प्यारी लग रही थी। वहीं, दुल्हे प्रिंस क्रीम और गोल्डन कलर की शेरवानी में दिखे। प्रिंस ने शेरवानी के साथ वेलवेट शॉल कैरी किया। 

प्रिंस-युविका ने अपनी शादी को खूूब एन्जॉय किया। युविका ने पंजाबी गाने के साथ एंट्री की। जयमाला के समय दोनों मस्ती करते दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Finally wait is over.... Special moments @yuvikachaudhary #yuvikachaudhary #NariKesari #privikakishaadi #princenarula #Bollywood #tvstars

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Oct 12, 2018 at 8:51am PDT

कई सेलेब्स हुए शामिल
प्रिंस-युविका की वेडिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स शामिल हुए। टीवी स्टार्स ने खूब मस्ती भी की। 

प्रेग्नेंट नेहा धूपिया वेस्टर्न लुक में बेबी बंप फ्लॉट करती नजर आईं। 

एक्ट्रेस तब्बू भी वेडिंग में शामिल हुई। उन्होंने ट्रेडीशनल आउटफिट वियर किया।

क्रिकेटर इरफान पठान अपनी फैमिली के साथ दिखाई दिए। 

टी.वी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति रफ्फल साड़ी में स्टनिंग दिख रही थी। 

पत्नी माही विज के साथ जय भानुशाली 


बिग बॉस-9 से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी 
बता दें कि बिग बॉस के घर में दोनों पहले एक अच्छे दोस्त बनें और फिर अच्छा खास समय एक साथ बिताने लगे। 

 

Content Writer

Priya dhir